छत्तीसगढ़

महिला की पिटाई मामले में रिश्तेदारों पर केस दर्ज

Nilmani Pal
3 Aug 2022 3:37 PM IST
महिला की पिटाई मामले में रिश्तेदारों पर केस दर्ज
x
छग

बिलासपुर। भाभी के इलाज के लिए रूपए नहीं देने पर उसके रिश्तेदारों ने ननद की पिटाई कर दी। इस दौरान उन्होंने महिला को दांतो से काट भी दिया। मारपीट से घायल ने इसकी शिकायत तारबाहर थाने में की है। पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सरकंडा में रहने वाली महिला ने मारपीट की शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि सोमवार को उनके बड़े भाई ने अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

इसकी जानकारी होने पर महिला अपनी भाभी को देखने के लिए अस्पताल पहुंची। अस्पताल में उनके भाई की सास शशि भट्ट ने अस्पताल का बिल 35 हजार जमा करने के लिए स्र्पये मांगे। इस पर महिला ने इतने स्र्पये नहीं होने की बात कहते हुए अपनी बहन से मांगकर 10 हजार स्र्पये अस्पताल में जमा कराए। इस पर शशि ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

इसका विरोध करने शशि की बेटी शालू और बहू मोना ने महिला से मारपीट की। मोना ने महिला के पैर को दांत से काट लिया। बीच-बचाव करने पर महिला के पिता की रोहित भट्ट ने पिटाई की। महिला ने इसकी शिकायत तारबाहर थाने में की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

Next Story