छत्तीसगढ़

पत्नी की आत्महत्या मामले में पति के खिलाफ केस दर्ज, उकसाने का आरोप

Nilmani Pal
5 Dec 2021 4:54 AM GMT
पत्नी की आत्महत्या मामले में पति के खिलाफ केस दर्ज, उकसाने का आरोप
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के मोहरा में रहने वाली विवाहिता ने अपने घर में जहर सेवन कर लिया। बिलासपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 28 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। मामले में जांच के बाद सीपत पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

कुदुदंड में रहने वाले सुरेश खरे ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बहन सरस्वती सूर्यवंशी का विवाह 15 साल पहले मोहरा में रहने वाले तिरिथ राम लहरे से हुआ था। शादी के बाद सब ठीक चल रहा था। इसी बीच तिरिथ का गांव में रहने वाली एक महिला से अवैध संबंध हो गया। इसकी जानकारी होने पर सरस्वती और तिरिथ के बीच विवाद होने लगा। बीते 11 अक्टूबर को सरस्वती का अपने पति से विवाद हुआ।

इसके बाद रात में उसने अपने घर में कीटनाशक का सेवन कर लिया। उसे गंभीर अवस्था में व्यापार विहार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान 28 अक्टूबर को सरस्वती की मौत हो गई। सुरेश और उसके परिवार वालों ने सरस्वती के ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। इसकी जांच के बाद सीपत पुलिस ने तिरिथ के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।


Next Story