छत्तीसगढ़

महिला डॉक्टर पर केस दर्ज, हॉस्पिटल के गार्ड को दी धमकी

Nil dhankar
9 Dec 2022 8:28 AM IST
महिला डॉक्टर पर केस दर्ज, हॉस्पिटल के गार्ड को दी धमकी
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर में हॉस्पिटल के सामने कार खड़ी करने पर महिला डॉक्टर और अस्पताल संचालक के बीच जमकर विवाद हो गया। दरअसल, हॉस्पिटल के सामने कार खड़ी करने पर गार्ड ने महिला डॉक्टर को मना किया, तब वह भड़क गईं और गार्ड को धमकाने लगी। इसकी जानकारी होने पर डॉक्टर बाहर निकले, तो उनके साथ भी विवाद करते हुए गाली देनें लगी और केस दर्ज कराने की धमकी दी। अब पुलिस ने महिला डॉक्टर पर केस दर्ज कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

सरकंडा क्षेत्र के बहतराई रोड स्थित प्रथम अस्पताल के संचालक डॉ. रजनीश पांडेय महामाया चौक के पास रतनपुर रोड में आराध्या हॉस्पिटल चलाते हैं। उनके बाजू में ही डॉ. शैला मिल्टन का भी क्लीनिक है। वह रोज अपनी कार को उनके अस्पताल के सामने खड़ी कर देती हैं। 6 दिसंबर को डॉ. पांडेय अपनी कार पार्किंग में लगाकर अस्पताल गए थे। दोपहर में बाहर निकलते समय उन्होंने देखा कि अस्पताल के सामने कार खड़ी है और उनकी कार को निकालते नहीं बन रहा है। इस पर उन्होंने गार्ड से डॉ. शैला मिल्टन की कार हटवाने के लिए बोला। तब गार्ड उनके क्लीनिक में गया, जहां उन्होंने गार्ड से गाली-गलौज कर धमकाते हुए उसे भगा दी।

Next Story