छत्तीसगढ़

नाबालिक से दुष्कर्म में चचेरे दादा पर केस दर्ज, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिए सख्त निर्देश

SHIDDHANT
5 May 2026 10:34 PM IST
नाबालिक से दुष्कर्म में चचेरे दादा पर केस दर्ज, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिए सख्त निर्देश
x
छत्तीसगढ़
Surajpur सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप उसके 45 वर्षीय चचेरे दादा पर लगाया गया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और चिंता का माहौल है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच तेज कर दी गई है।
इस घटना की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचीं। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। मंत्री ने सूरजपुर पुलिस अधीक्षक को फोन कर आरोपी के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि ऐसे जघन्य अपराधों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Next Story