छत्तीसगढ़

कथित पत्रकारों के खिलाफ केस दर्ज, जुड़े है महादेव सट्टेबाजी से

Nilmani Pal
29 Sept 2024 11:45 AM IST
कथित पत्रकारों के खिलाफ केस दर्ज, जुड़े है महादेव सट्टेबाजी से
x
छग

भिलाई bhilai news। ऑनलाइन महादेव सट्टा एप का संचालन दुर्ग जिले में जोरों से चल रहा है। यहां दो लोग खुद को पत्रकार बताकर ऑनलाइन सट्टा एप का संचालन कर रहे थे। उन्होंने पैसों के ट्रांजेक्शन के लिए लोगों को धोखे में रखकर फर्जी बैंक खाता भी खुलवाया था। सुपेला पुलिस ने उनके सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें दो मुख्य आरोपी फरार हैं। online mahadev satta app

सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इंदिरा नगर गदा चौक सुपेला भिलाई निवासी धीरज महतो पिता मिथलेश महतो (22 साल) ने इनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। धीरज ने पुलिस को बताया कि वो श्रीशंकराचार्य अस्पताल जुनवानी भिलाई के बाहर चाय की दुकान चलाता है। उनकी खुद को पत्रकार बताने वाले गोविंदा चौहान और रविकांत मिश्रा से पहचान हो गई थी।

सुपेला पुलिस ने कथित पत्रकार गोविंद चौहान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज किया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि गोविंदा ने मई 2013 से साल 2017 तक उसका शारिक शोषण किया। पीड़िता ने बताया कि गोविंदा उसे काफी समय पहले से जानता था। वो किराय के माकन में रहती थी। मई 2013 में रात को गेविंद उसके घर आया। पीने के लिए पानी मांगा। जैसे ही वो पानी लेने अंदर गई वो भी अंदर घुस गया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद उसने उससे शादी करने का वादा किया। शादी का वादा करके वो उसका 5 सालों तक शारीरिक शोषण करता रहा। जब उसने शादी के लिए जोर दिया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने सुपेला थाने में मामला दर्ज कराया।


Next Story