छत्तीसगढ़
4 सरकारी कर्मचारी पर केस दर्ज, विभाग की महिला स्टाफ ने लगाया गंभीर आरोप
Nil dhankar
28 Sept 2022 12:27 PM IST

x
छग
कांकेर। महिला सुरक्षा को लेकर तमाम दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। अब महिलाएं सरकारी दफ्तरों में भी सुरक्षित नहीं हैं। दरअसल कांकेर जिला मुख्यालय के एक शासकीय दफ्तर में सहकर्मियों ने महिला कर्मचारी पर अश्लील टिप्पणी और छेड़छाड़ की। इसके बाद पीड़ित महिला कर्मचारी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
महिला कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि, उसके दफ्तर के ही चार कर्मचारी सचिन खरे, मोहनलाल जैन, मेघराज साहू और पीएस देवकर उस पर अश्लील टिप्पणी करते हैं। इतना ही नहीं सचिन खरे ने कई बार उसे जबरन छूने की कोशिश भी की, जिसका उसने विरोध भी किया। लेकिन इन चारों कर्मचारियों की हरकतों में कोई सुधार नहीं आया। अब उसने कोतवाली थाने में मामले की शिकायत की है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।
Next Story





