छत्तीसगढ़

सावधान! छत्तीसगढ़ में स्कूटी का स्टैंड नहीं हटाने पर हुआ हादसा, मां बेटे की मौत

jantaserishta.com
7 March 2021 8:37 AM IST
सावधान! छत्तीसगढ़ में स्कूटी का स्टैंड नहीं हटाने पर हुआ हादसा, मां बेटे की मौत
x

फाइल फोटो 

अंबिकापुर। धौरपुर के दुन्दु गांव में एक दर्दनाक हादसे में स्कूटी से गिरकर मां बेटे की मौत हो गई है। स्कूटी का स्टैंड नहीं हटाने से ये गंभीर हादसा हुआ है। महिला अपने 8 साल के बेटे के साथ स्कूटी से जा रही थी, इस दौरान स्कूटर का स्टैंड खुला हुआ था, इस खुले स्टैंड की वजह से स्कूटी किसी चीज टकराई और हादसा हो गया। सड़क पर गिरने से महिला और स्कूटी सवार मासूम गंभीर रुप से घायल हो गए थे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद इलाके में सन्नाटा पसर गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story