छत्तीसगढ़
जंगल में मिला विशाल हाथी का शव, मौत के पीछे शिकारियों का हाथ होने का शक
jantaserishta.com
10 Nov 2026 5:02 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
अंबिकापुर: सरगुजा जिले में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर मामला सामने आया है। उदयपुर वन परिक्षेत्र के जंगल में एक नर हाथी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि हाथी की मौत अवैध रूप से बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से हुई होगी। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, उदयपुर वन परिक्षेत्र के कुसुवा मुड़ा के पास जंगल में नर हाथी का शव मिला है। हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, जंगल में शिकारियों द्वारा अवैध रूप से करंट प्रवाहित तार बिछाए जाने की आशंका है। माना जा रहा है कि हाथी इसी तार की चपेट में आया होगा। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले 14 हाथियों का दल कर्म कट्टरा के जंगल में पहुंचा था। कुछ समय बाद इस दल के 12 हाथी चकेरी के जंगल की ओर चले गए, जबकि दो हाथियों का पता नहीं चल पा रहा था। अब लापता दो हाथियों में से एक का शव मिलने से क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। वहीं, दूसरा हाथी अब भी लापता बताया जा रहा है।
वन क्षेत्र में अवैध रूप से करंट प्रवाहित तार बिछाए जाने की आशंका ने वन्यजीवों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आशंका है कि शिकारियों ने जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए जंगल में करंट वाले तार बिछाए होंगे, जिसकी चपेट में हाथी आ गया। वन विभाग इस पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रहा है। हाथी का शव मिलने की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। हाथी की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के साथ ही दूसरे लापता हाथी की तलाश भी की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





