छत्तीसगढ़

कार चोर ने पुलिसकर्मियों को दिया चकमा, शौचालय जाने के बहाने हुआ फुर्र

Nil dhankar
16 April 2023 10:25 AM IST
कार चोर ने पुलिसकर्मियों को दिया चकमा, शौचालय जाने के बहाने हुआ फुर्र
x

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पुलिस प्रशासन की गिरफ्त से एक कैदी फरार हो गया। कार चोरी करने की वजह से इसे केंद्रीय जेल में बंद किया गया था। लेकिन कुछ दिनों से इसकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। जिसके बाद कैदी को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के जेल बोर्ड में भर्ती कराया गया था।

किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि अस्पताल से कैदी गायब हो जाएगा। हॉस्पिटल में बंद कैदी ने अपना दिमाग दौड़ाया और शौचालय जाने के बहाने बाहर निकल गया और वहां से फरार हो गया। जब पुलिस कैदी को जेल ले जाती है तो दिन हो या रात उसके साथ हर जगह मौजूद रहती है। इस मामले में सवाल यह उठता है कि जब कैदी शौचालय गया तब उसके साथ पुलिस प्रशासन क्यों नहीं था। यह पूरा मामला अंबिकापुर के मणिपुर थाने का है। बता दें कि आरोपी को पुलिस ने कार चोरी मामले में गिरफ्तार किया था. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर


Next Story