छत्तीसगढ़

CG एक्सीडेंट में चकनाचूर हो गई कार, बाइक जलकर राख

jantaserishta.com
21 July 2024 7:52 PM IST
CG एक्सीडेंट में चकनाचूर हो गई कार, बाइक जलकर राख
x
छत्तीसगढ़.
बालोद: शहर के शिवनाथ कॉम्प्लेक्स के पास कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जबकि उसकी बाइक में आग लग गई. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगो ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई. वहीं कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, घायल युवक का नाम देवराज निषाद है जो ग्राम सांकरी (पैरी) का रहने वाला है. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार से टक्कर के बाद बाइक चालक सड़क पर दूर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोट आई है. वहीं, कार में सवार जितेंद्र साहू और उनका बेटा पूरी तरह सुरक्षित हैं.
हादसे की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विस्तृत जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story