छत्तीसगढ़

टिकरापारा इलाके में कार मैकेनिक के साथ मारपीट

Nil dhankar
15 Jan 2022 8:25 AM IST
टिकरापारा इलाके में कार मैकेनिक के साथ मारपीट
x

रायपुर। कार मैकेनिक के साथ मारपीट कर गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पीड़ित ने टिकरापारा थाने में की है. और पुलिस को बताया कि वे काम ख़त्म कर अपने घर जा रहा था. साथ में दोस्त हिमांशु साहू भी था. जैसे ही शिव मंदिर में पास धरम नगर में पहुंचा तो वहां हुलेश निर्मलकर ने गाली-गलौज की. और पिताजी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी दी एवं हाथ मुक्का से मारपीट किया। जिससे चोट आई है.

टिकरापारा पुलिस ने कार मैकेनिक की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत केस दर्ज किया है.



Next Story