छत्तीसगढ़

Raipur में कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो घायल

Shantanu Roy
3 Nov 2025 8:32 PM IST
Raipur में कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो घायल
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चोकर धानी के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए व्ही केयर अस्पताल पहुंचाया। घटना के संबंध में पुलिस को दी गई रिपोर्ट के मुताबिक, श्यामदास मानिकपुरी, निवासी शाश्वत नगर, आजाद चौक, बोरियाखुर्द, अपने साथी सोमप्रकाश नागरची के साथ काम से लौट रहे थे। दोनों वन जोरा फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में कार्यरत हैं। श्यामदास ने बताया कि वे 31 अक्टूबर की रात ड्यूटी समाप्त कर करीब 10:45 बजे अपने साथी सोमप्रकाश के साथ उनके मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-04-PK-8995) में बैठकर ग्राम फुंडहर की ओर जा रहे थे।

मोटरसाइकिल सोमप्रकाश चला रहा था। जब वे रात करीब 11:00 बजे चोकर धानी के पास पहुंचे, तभी फुंडहर की ओर से आ रही एक अज्ञात कार ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। श्यामदास के अनुसार, “मेरे दोनों पैरों के पंजे और दाहिने हाथ में चोटें आईं, जबकि सोमप्रकाश के दाहिने पैर में गहरी चोट लगी है। हादसे में हमारी मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।” घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल-112 को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद श्यामदास को छुट्टी दे दी, जबकि सोमप्रकाश की हालत गंभीर होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। श्यामदास ने बताया कि हादसे के वक्त कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि वे उसका वाहन नंबर नहीं देख पाए। चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया।

घटना की रिपोर्ट दर्ज
घटना के दो दिन बाद, 2 नवंबर 2025 को घायल श्यामदास मानिकपुरी ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि कार और चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि हादसे के दौरान अंधेरा होने के कारण गवाहों को कार की नंबर प्लेट नहीं दिख पाई। फिलहाल सोमप्रकाश नागरची का इलाज जारी है, वहीं श्यामदास की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है। यह हादसा राजधानी रायपुर में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग का एक और उदाहरण बन गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रात्रिकालीन यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और दुर्घटना की स्थिति में तुरंत सूचना दें ताकि शीघ्र कार्रवाई की जा सके।
Tagsरायपुर सड़क हादसाटिकरापारा थानाफुंडहर एक्सीडेंटआजाद चौकव्ही केयर अस्पतालतेज रफ्तार कारपुलिस जांचछत्तीसगढ़ रोड एक्सीडेंटRaipur road accidentTikrapara police stationFundhar accidentAzad ChowkV Care Hospitalspeeding carpolice investigationChhattisgarh road accidentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story