छत्तीसगढ़

कार ने कई बाइक को मारी ठोकर, 3 लोगों की हालत गंभीर

Nilmani Pal
4 Jun 2023 6:52 AM GMT
कार ने कई बाइक को मारी ठोकर, 3 लोगों की हालत गंभीर
x
छग

जशपुर। जशपुर जिले में एक बूकाबू कार ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद कई बाइक को भी रौंद दिया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक महिला और एक बच्ची शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के अनुसार, कुनकुरी लावाकेरा स्टेट हाईवे पर कुंजारा के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर तीन लोग सवार थे। टक्कर मारने के बाद कार रूका नहीं और कई बाइक को रौंदते हुए भागने लगा।

इससे वहां लोग जमा हो गए और कार सहित चालक को पकड़ लिया। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक महिला और एक बच्ची शामिल है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि, कार ओडिशा की ओर जा रही थी। इस दुर्घटना से लोगों में काफी आक्रोश है और ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे को जाम कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Next Story