![कार ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को मारी ठोकर, हालत गंभीर कार ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को मारी ठोकर, हालत गंभीर](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/16/1544799-untitled-28-copy.webp)
बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के भदौरा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवकों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद आहत ने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित कार चालक की तलाश कर रही है। मस्तूरी क्षेत्र के पाराघाट में रहने वाले महेश खूंटे रोजी मजूदरी करते हैं। वे अपने चाचा रमेश खुंटे के साथ बाइक में किरारी गए थे। वहां से काम निबटाकर वे वापस अपने घर आ रहे थे। रात नौ बजे वे नेशनल हाइवे में भदौरा मोड़ के पास पहुंचे थे।
सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वे सड़क में गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने डायल 112 को इसकी सूचना दी। इस पर पुलिस ने आहत को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर स्वजन उन्हें दूसरे अस्पताल लेकर चले गए। उपचार के बाद महेश ने इसकी शिकायत मस्तूरी थाने में की है। उन्होंने बताया कि उनके चाचा का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनके सिर में गंभीर चोटे आई है।