छत्तीसगढ़

पुल से नदी में गिरी कार, 4 लोगों के डूबने की खबर

Nil dhankar
18 July 2022 12:28 PM IST
पुल से नदी में गिरी कार, 4 लोगों के डूबने की खबर
x
CG

भिलाई। शिवनाथ नदी स्थित पुल से आज सुबह कार समेत 4 लोगों के डूबने की खबर है। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलगांव पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। जहां पर नदी में गिरे हुए लोगों की खोजबीन शुरू कर दी गई है।

इस समय शिवनाथ नदी पूरे उफान पर है और इसमें काफी पानी भरा हुआ है । इसकी वजह से भी नदी में गिरे लोगों को रेस्क्यू करने में दिक्कतें हो रही हैं। इधर पुलिस का कहना है कि उन्हें यह नहीं मालूम कि कार में कितने लोग सवार थे। सूचना मिलने पर तत्काल पहुंच कर रेस्क्यू की जा रही है ।वही शिवनाथ पास लोगों की भीड़ लग गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार राजनांदगांव से दुर्ग की ओर आ रही थी।


Next Story