छत्तीसगढ़

नहर में जा गिरी कार, 2 युवक घायल

Nilmani Pal
30 April 2022 1:10 PM IST
नहर में जा गिरी कार, 2 युवक घायल
x
छग में सड़क हादसा

कोरबा। कोरबा जिले में तेज रफ्तार एक कार नहर में जा गिरी। इससे वाहन चालक नहर के तेज बहाव में बहा गया जिसकी तलाश की जा रही है। जबकि कार सवार दो लोगों ने गाड़ी की खिड़की तोड़कर अपनी जान बचाई। इससे दोनों घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बीती देर रात की बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार एक कार में तीन युवक बीती देर रात दर्री से उरगा ढाबा खाना करने जा रहे थे। इस दौरान कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर कार नहर में जा गिरी। इसमें कार सवार कुशल दास महंत निवासी दर्री, सीएसईबी कर्मी शंकर लाल कंवर ने कार की खिड़की तोड़ अपनी जान बचाई। दोनों घायल युवकों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। वहीं वाहन चालक रवि यादव निवासी दर्री नहर के तेज बहाव में बहा गया। लापता चालक की तलाश की जा रही है।


Next Story