छत्तीसगढ़

पुल से गिरी कार, 3 लोगों की मौत

Janta Se Rishta Admin
2 Jan 2022 4:39 AM GMT
पुल से गिरी कार, 3 लोगों की मौत
x
छत्तीसगढ़

राजनांदगांव। नया साल का जश्न मनाने के लिए कान्हाकिसली की ओर जा रही एक चार पहिया वाहन का मोहगांव थाना के करीब हादसा हो गया। तेज रफ्तार में आ रही कार पहाड़ी मानपुर के पास एक पुल में लगभग 12 से 15 फीट नीचे जा गिरी। जिसमें मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मोहगांव थाना के पहाड़ी मानपुर के पास कार पुल से गिरी है। उक्त चार पहिया वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार टाटा टाईगो कार जिसका नंबर सीजी-07-वीवाय-0956 भिलाई की तरफ से कान्हाकिसली की ओर जा रही थी। हादसा इतना दर्दनाक था कि उक्त वाहन में सवार 3 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि तीन घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई है। देर रात परिजन गंडई पहुंचे थे।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त हादसे में रायपुर निवासी आयुष देवांगन 21 साल और धनेश्वरी खरे 20 साल के अलावा आयुष साहू 19 साल कोंडागांव निवासी की मौत हो गई है। जबकि घायलों में मधु राय सिंह, 18 साल रायपुर, ऋषि सिंह राजपूत 22 वर्ष, करन वथावन 26 साल रायपुर को रेफर किया गया है। गंडई पुलिस ने बताया कि एफआईआर दर्ज नहीं किया है। मामले की जांच की जा रही है।


Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta