छत्तीसगढ़

कार ड्राइवर जिंदा जलने से बचा, वाहन जलकर राख

Nil dhankar
25 Aug 2023 1:13 PM IST
कार ड्राइवर जिंदा जलने से बचा, वाहन जलकर राख
x
छग

कांकेर। कोरर मार्ग स्टेट हाईवे में देवरी गांव के पास आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। चलती कार मे अचानक आग धुआँ उठा और देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। पुलिस ने बताया की कांकेर के अर्जुनी के रहने वाले गजेंद्र पटेल कांकेर से भानुप्रतापपुर जा रहे थे तभी सुबह 6:30 बजे कार में अचानक आग लगी। तत्काल सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने आग पर काबू पाया।

बता दें कि कांकेर के पास देवरी गांव में अचानक एक चलती कार में आग लग गई। कार चालक ने जैसे ही आग लगते देखा उसने तुरंत गांड़ी रोकी और बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते काल चालक की आंखों के सामने ही उसकी कार धूं-धूं कर आग के गोले में बदल गई और कार पूरी तरह जल कर खाक हो गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

Next Story