छत्तीसगढ़

युवकों को कुचलकर कार चालक फरार, दरबा-बिरेझर के पास दो की मौत

Nil dhankar
17 March 2025 10:46 AM IST
युवकों को कुचलकर कार चालक फरार, दरबा-बिरेझर के पास दो की मौत
x
छग

धमतरी। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक अनियंत्रित कार ने ग्रामीणों को कुचल दिया। इस हादसे में दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई और 4 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी जिले के कुरुद के दरबा में ये हादसा हुआ है। यहां एक अनियंत्रित कार ने ग्रामीणों को कुचल दिया। इस हादसे में दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई और 4 लोग घायल हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही बिरेझर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Next Story