छत्तीसगढ़

कार चालक गिरफ्तार, हादसे में 3 लोगों की गई थी जान

Nilmani Pal
29 Dec 2021 9:04 AM GMT
कार चालक गिरफ्तार, हादसे में 3 लोगों की गई थी जान
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। अभिलाषा परिसर में कार से कुचलकर तीन लोगों की जान लेने वाले का चालक को सिरगिट्टी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर में पकड़ लिया है। पुलिस की टीम आरोपित को लेकर शहर लौट रही है। हादसे में घायल एक युवक को सिम्स में उपचार चल रहा है। सिरगिट्टी थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला अंतरर्गत महारेपुर में रहने वाले गोविंद सिंह अभिलाषा परिसर में रहते थे। वे शनिवार की रात आठ बजे अपने साथियों के साथ काम से मकान लौट थे। आरके दाल मिल के पास तेज रफ्तार कार ने गोविंद के साथियों वीरेश सिंह, रमेशचंद्र, मनोज सिंह और सुमित को टक्कर मार दी। हादसे में वीरेश सिंह और रमेशचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मनोज और सुमित को गंभीर चोटे आई।

गोविंद और उसके साथियों ने डायल 112 व एंबुलेंस को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस के वाहन और एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए सिम्स रवाना किया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही मनोज कुमार ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, सुमित को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। उसके पैर में गंभीर चोटे आई है। इधर हादसे के बाद कार चालक सचिन सिंह मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। पूछताछ में पता चला कि आरोपित ड्राइवर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। इस पर एक टीम को वहां रवाना किया गया। टीम ने आरोपित को उसके पैतृक मकान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम उसे लेकर लौट रही है।

Next Story