छत्तीसगढ़
ट्रैक्टर की ठोकर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे असिस्टेंट मैनेजर
Nil dhankar
17 March 2022 8:43 AM IST

x
रायपुर। ट्रैक्टर ने कार को ठोकर मार दी. इस हादसे में असिस्टेंट मैनेजर और उनकी पत्नी बाल-बाल बच गए. घटना की जानकारी देते हुए असिस्टेंट मैनेजर ने पुलिस को बताया कि वे अपनी पत्नी को रेल्वे स्टेशन छोड़ने कबीर नगर से मोहबा बाजार अंडर ब्रीज होते जा रहे थे। इस दौरान सामने ट्रेक्टर चालक खड़ी किया था। तभी ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से पीछे चलाकर कार को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। जिससे कार के सामने भाग क्षतिग्रस्त हो गया है।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है.
Next Story





