छत्तीसगढ़

पेड़ से टकराने के बाद कार में लगी आग, चालक गंभीर

Nil dhankar
6 Oct 2024 2:45 PM IST
पेड़ से टकराने के बाद कार में लगी आग, चालक गंभीर
x
छग

कोरबा korba news । जिले में मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में कार में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि कार में ड्राइवर फंस गया था, लेकिन राहगीर और पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला। मामला दर्री थाना क्षेत्र के NTPC कॉलोनी का है। chhattisgarh news

मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी धू-धूकर जल गई। हादसे में ड्राइवर का पैर भी फैक्चर हो गया है। सिर पर भी गंभीर चोट आई है। घटना के बाद घायल के परिजनों को सूचना दी गई है, जहां अस्पताल पहुंचे।

बताया जा रहा है कि रात लगभग 12 बजे तेज NTPC के विभागीय कॉलोनी में एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि हादसे के बाद वाहन में देखते ही देखते आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

Next Story