छत्तीसगढ़

भिलाई में कार को बम से उड़ाया, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
28 Jan 2025 8:05 PM IST
भिलाई में कार को बम से उड़ाया, मचा हड़कंप
x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक कार को बम से उड़ा दिया गया। कार में हुए विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया। इस धमाके में किसी के घायल की खबर नहीं है। ब्लास्ट का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक युवक कार के पास दिख रहा है। मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना प्रकाश महोबिया के ऑफिस के पास की है, जो कोहका से कुरुद जाने वाली मुख्य सड़क पर इंदु आईटी स्कूल के पास है। कार प्रकाश महोबिया के भांजे, संजय बुंदेला की बताई जा रही है।
बम धमाके की CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक युवक चेहरा ढके हुए कार के पास आया। इसके बाद उसने कार में बम लगा दिया। उसने बम पर टाइमर सेट किया और उसे उड़ा दिया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इलाके में तेज आवाज सुनाई दी, जिससे आस-पास के लोग डर गए।
आशंका जताई जा रही है कि यह घटना किसी प्रकार की साजिश का हिस्सा हो सकती है, लेकिन पुलिस इस पर कुछ स्पष्ट नहीं कह रही है। विस्फोट में किसी के घायल होने की सूचना अभी तक नहीं आई है, लेकिन गाड़ी की स्थिति देखकर यह कहा जा सकता है कि धमाका बेहद शक्तिशाली था। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story