छत्तीसगढ़

कार और बाइक में टक्कर, ड्राइवर समेत 4 लोगों की हालत नाजुक

Nilmani Pal
11 April 2022 2:56 AM GMT
कार और बाइक में टक्कर, ड्राइवर समेत 4 लोगों की हालत नाजुक
x
छग

भिलाई। डबरापारा चौक पर कार और बाइक में टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इसके बाद पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने ब्रेक लगा दिया। इसके बाद पीछे आ रही कार ट्रक में घुस गई। इतना ही नहीं कार के पीछे आ रहे ट्रक ने भी कार को ठोकर मारी। इस प्रकार 5 वाहनों में टक्ककर हुई। इससे कार ड्राइवर समेत चार लोग गंभीर से घायल हो गए। घटना में बाइक चालक संदीप कुमार सिंह (35 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल अन्य पांच लोगों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रैफिक पुलिस डीएसपी गुरजीत सिंह ने बताया कि वार्ड 44 गोकुल नगर निवासी संदीप कुमार सिंह अपनी पत्नी रागिनी देवी के साथ रविवार शाम भिलाई-3 की ओर जा रहा था। रात करीब सवा आठ बजे डबरापारा चौक से नीचे उतरने के दौरान एक कार चालक ने उन्हें पीछे टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए। इस दौरान पीछे चल रहे ट्रक के चालक ने दोनों को बचाने के लिए एक दम ब्रेक लगा दिया। इस बीच पीछे चल रही कार के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। कार सीधे ट्रक में पीछे की तरफ घुस गई। इसी दौरान कार के पीछे चल रहे ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। 5 लोग घायल हो गए।


Next Story