छत्तीसगढ़

कार और बाइक की हुई भिड़त, 2 बच्चे सहित कई लोग घायल

Nil dhankar
1 Jan 2023 5:32 PM IST
कार और बाइक की हुई भिड़त, 2 बच्चे सहित कई लोग घायल
x
छग

कोरबा। जिले में अपने काम से जा रहे दो परिवार के लिए वर्ष 2023 का पहला दिन कड़वे अनुभव देने वाला रहा। महाराणा प्रताप नगर वार्ड के मुख्य मार्ग पर वैगनआर कार और बाइक की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 बच्चे सहित कई लोग घायल हो गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने पीड़ितों को अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि यहां पर हर दिन इस प्रकार की घटनाएं होती रहती है लेकिन रोकथाम के लिए कुछ नहीं हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, महाराणा प्रताप नगर मुख्य मार्ग पर हुई घटना में दो परिवार के लिए परेशानियां बढ़ा दी। संबंधित लोग वैगनआर कार और बाइक पर सवार थे। कोरबा के महाराणा प्रताप नगर मुख्य मार्ग पर एक चौराहे में दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। इसमें कार का अगला हिस्सा डैमेज हो गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दो बच्चों के अलावा कई सदस्य इस घटना में घायल हुए हैं। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग हरकत में आए और पीड़ितों की सुध लेने के साथ उन्हें अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। फिलहाल इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

Next Story