छत्तीसगढ़

रायपुर में कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, तीन घायल

Nil dhankar
2 April 2023 1:09 PM IST
रायपुर में कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, तीन घायल
x

रायपुर। छग की राजधानी रायपुर में बड़ा हादसा हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक खड़े डंपर से तेज रफ्तार कार जा टकराई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है. वही 2 युवतियां समेत 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस ने बताया कि कार चालक की लापरवाही से ये हादसा हुआ है. सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. हालत नाजुक बनी हुई है. एक युवक की ऑन द स्पॉट मौत हुई है. मृतक के परिजन को हादसे की सूचना दी गई है. शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर

Next Story