छत्तीसगढ़
शैक्षणिक संस्थानों में स्वीप कार्यक्रम कैम्पस एम्बेसडर और प्रोफेसर नोडल अधिकारी नियुक्त
Shantanu Roy
10 Oct 2025 10:53 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार जिले के शैक्षणिक संस्थानों में सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन (एसवीईईपी) कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कैंपस एम्बेसडर और प्रोफेसर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से चयनित प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसका उद्देश्य युवा मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाना और मतदान के प्रति अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रोफेसर रंजना साहू, राजेश कुमार लहरे, डॉ. के.के. गुप्ता, डॉ. माग्रेट कुजूर, डॉ. उषा नायक, प्रगति रजक, अनिता पटेल, डॉ. श्रुति श्रीवास्तव, जुवेल केरकेट्टा, अश्वनी कुमार पटेल, गौतम सारथी, डॉ. कुंतल किशोर, सुरेंद्र पाल दर्शन, शीतल केरकेट्टा और श्रीबच्छ को प्रोफेसर नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं कैंपस एम्बेसडर के रूप में विद्यार्थियों में एकांत पटेल, श्रुति सिंह, ओमप्रकाश जांगड़े, आराधना वैष्णव, नीजू दास, पुष्पांजलि साहू, अंकित कुमार शर्मा, अंजली प्रिया खेस, कुमारी ऐश्वर्या राणा, हिमांशु पटेल, अभिषेक प्रधान, किरण चौधरी, दीपक साव, नेहा चौहान, मुकेश राठिया, श्रीवन कुमार, आकृति ठेठवार, निखिल दास, ईशा सहिस, गणेश नायक, अरुण चौहान, विक्की पटेल, राजेश्वरी सिदार, आकाश पटेल, दिशा पटेल, फागुन सखा, तेजस्विनी राठिया, राजकुमार प्रधान, प्रभाषिनी सरल, देव कुमार साव, रोशनी यादव, लेखराम पटेल और अमृता सतपथी को नियुक्त किया गया है। इन नोडल अधिकारियों एवं कैंपस एंबेसडरों की सक्रिय भूमिका से जिले के युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सहभागिता को सशक्त होगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





