छत्तीसगढ़

प्रशासन गांव की ओर अभियान 25 दिसंबर तक

jantaserishta.com
23 Dec 2022 9:53 AM IST
प्रशासन गांव की ओर अभियान 25 दिसंबर तक
x
रायपुर: भारत के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के अनुरूप नागरिक-केंद्रित शासन को बढ़ावा देने और सेवा वितरण में सुधार लाने में भारत सरकार के द्वारा 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक 'सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर' मनाया जा रहा है। इस संबंध में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सभी संभागायुक्त एवं कलेक्टरों को पत्र लिखकर जन शिकायतों के समाधान और बेहतर सेवा वितरण के लिए विशेष शिविर और कार्यक्रम आयोजित करने की निर्देश दिए हैं।
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर मनाए मुख्य सचिव द्वारा लिखे गए पत्र में शिकायतों के समाधान और विशेष कार्यक्रमों के साथ-साथ 23 दिसम्बर को सुशासन के संबंध में कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों को सुशासन सप्ताह के अंतर्गत की जाने वाली कार्यवाही भारत सरकार के पोर्टल के साथ-साथ सोशल मीडिया ट्विटर फेसबुक आदि सहित मल्टीमीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से जन शिकायत निवारण एवं सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार के लिए राज्य एवं जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों के अलावा प्रगति और उपलब्धियों को अपलोड करने के भी निर्देश दिए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story