छत्तीसगढ़

सटोरियों के विरूद्ध अभियान जारी, नगदी के साथ 3 गिरफ्तार

Admin2
8 July 2021 3:58 PM GMT
सटोरियों के विरूद्ध अभियान जारी, नगदी के साथ 3 गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता लगातार शराब बिक्री और नशे के कारोबार पर खबर प्रकाशित करता आ रहा है। जिस खबर का असर देखने को मिल रहा है।

रवि साहू और आशिफ नेहरू नगर (गैंग) को क्यों नहीं पकड़ते साहब, दोनों तस्कर तो करोड़ो का गांजा और शराब बेचते है. रायपुर के युवा पीढ़ी को ख़राब कर रहे है...

राजनांदगांव। पुलिस जिले में सटोरियों के विरूद्ध अभियान के चला रही है। इस कड़ी में थाना छुरिया में निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम बनाकर अपराधों की रोकथाम के लिए गुरुवार को छुरिया नगर में अभियान चलाया गया। अभियान में सट्टा-पट्टी लिखने वाले 3 सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। इसमें आरोपी अफरोज खान पिता स्व. रमजान खान उम्र 45 साल निवासी वार्ड नं.6 छुरिया के कब्जे से सट्टा पट्टी एवं नगद रकम 920 रूपए, जितेन्द्र कुमार कुंभकार पिता तामेश्वर कुंभकार उम्र 27 साल निवासी वार्ड नं.13 छुरिया के कब्जे से सट्टा पट्टी एवं नगद रकम 820 रूपये औरअशोक कुमार तेली पिता स्व.गज्जू तेली उम्र 52 साल निवासी वार्ड नं.13 छुरिया के कब्जे से सट्टा पट्टी एवं नगद रकम 760 रूपये जब्त की गई। आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया।


Next Story