छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता को बताया डामर चोर, विष्णुदेव साय के मंत्री बोले - हम ऐसे लोगों पर नहीं डालते दबाव

Nilmani Pal
22 March 2024 1:46 AM GMT
कांग्रेस नेता को बताया डामर चोर, विष्णुदेव साय के मंत्री बोले - हम ऐसे लोगों पर नहीं डालते दबाव
x

रायपुर। श्रम और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को डामर चोर बता दिया। उन्होंने कहा कि, हम ऐसे लोगों पर क्यों दबाव डालेंगे कि BJP में आओ। जयसिंह पर कई आपराधिक मामले हैं। मंत्री देवांगन गुरुवार को मीडिया से बात कर रहे थे।

मंत्री देवांगन ने कहा कि, कांग्रेसी बड़ी संख्या में बीजेपी में शामिल होने को उतावले हैं। भाजपा ने सभी अच्छे लोगों के लिए अपने दरवाजे खोल रखे हैं। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के कांग्रेस नेताओं को डराने और दबाव डालकर भाजपा में शामिल कराने के आरोप पर कहा कि, कोरबा में ज्योत्सना महंत हार रही है। इससे बौखला कर अनाप-शनाब बयानबाजी की जा रही है।

साय सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मंत्री लखनलाल देवांगन ने उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने बताया कि किसानों को 2 साल का बोनस, महिलाओं को महतारी वंदन योजना समेत कई बड़ी घोषणाओं को हमने पूरा किया है। लोकसभा चुनाव के बाद अन्य सभी घोषणा पर भी काम किया जाएगा।

Next Story