छत्तीसगढ़

अरे पत्नी को बुलाओं, हाईटेंशन बिजली टॉवर में चढ़कर पति ने किया ड्रामा

Nil dhankar
5 May 2026 10:41 AM IST
अरे पत्नी को बुलाओं, हाईटेंशन बिजली टॉवर में चढ़कर पति ने किया ड्रामा
x
छग

कोरबा। उरगा थाने में करमंदी गांव निवासी मुकेश सांडे अक्सर अपनी पत्नी से विवाद करता था. रोज रोज के विवाद से पत्नी तंग आ चुकी थी. उसने पति को समझाईश देने की कोशिश भी की, लेकिन असर नही हुआ. आखिरकार पति की हरकत से तंग आकर पत्नी मायके चली गई. पति ने मनाने की कई कोशिशें की, लेकिन पत्नी नहीं मानी. इसके बाद सोमवार शाम को पति नशे में धुत होकर करीब डेढ़ सौ फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर में चढ़ गया.

जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नवीन पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. अधिक ऊंचाई के कारण युवक की आवाज सुनाई नहीं दे रही थी. इसलिए टीआई ने मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन युवक बातचीत नके लिए तैयार नहीं था. वह बार बार करंट प्रवाहित तार को छूने की कोशिश कर रहा था.

किसी तरह थाना प्रभारी ने युवक से बातचीत शुरू की. उसने भी अपनी पूरी बातें थाना प्रभारी के सामने रख दी. युवक का कहना था कि उसकी पत्नी घर लौटने तैयार होती है, तो ही वह नीच आएगा, नहीं तो वह जान दे देगा. युवक की बात मानते हुए थाना प्रभारी ने उसकी पत्नी से चर्चा की. उसने पति को विवाद नही करने की शर्त पर घर लौटने हामी भर दी, तब कहीं जाकर ढाई घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा समाप्त हुआ. पुलिस ने युवक को नीचे उतरने के बाद अस्पताल भेजवाया.

Next Story