छत्तीसगढ़

तेंदुए के अटैक से बछड़े की मौत, क्षत- विक्षत मिला शव

Nil dhankar
6 July 2022 1:16 PM IST
तेंदुए के अटैक से बछड़े की मौत, क्षत- विक्षत मिला शव
x

मैनपाट। मैनपाट और धरमजयगढ़ ब्लाक के सीमाई क्षेत्र में एक तेंदुए ने एक बछड़े का शिकार किया है। ग्रामीणों के मुताबिक जहां बछड़े का क्षत-विक्षत शव मिला है उसी स्थान पर तेंदुए के पैरों के निशान भी देखे गए हैं. उल्लेखनीय है कि सरहदी ग्राम केसरा के रहने वाले ग्रामीण त्रिलोकी यादव के जर्सी नस्ल का एक बछड़े का शव क्षत- विक्षत हालत में पड़ा मिला है।

शव को देखकर साफ समझ में आ रहा है कि किसी जानवर उसका शिकार कर कुछ हिस्से को खा गया है। शव के पेट व शरीर पर जंगली जानवरों के निशान दिखे हैं। आस-पास के ग्रामीणों ने बताया की मैनपाट व कापू रेंज के जंगलों में जंगली हाथियों के अलावा एक तेंदए के घूमने की भी जानकारी लगातार सामने आती रही है। इससे पहले भी तेंदुए ने मवेशियों पर हमला किया है। बछड़े के शव के पास ही पंजे के निशान को देखतक हुए ग्रामीणों ने दावा किया है कि ये निशान तेंदुए के पंजे के ही हैं। उसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई है। लेकिन अभी तक वन विभाग ने कोई भी पुष्टि नहीं की है।

Next Story