छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु कलेंडर घोषित : अक्टूबर से मार्च तक होंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं

Shantanu Roy
14 Sep 2021 2:51 PM GMT
राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु कलेंडर घोषित : अक्टूबर से मार्च तक होंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। रायपुर डीजीपी डीएम अवस्थी ने पुलिस विभाग में राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने हेतु सभी इकाई प्रमुखों को निर्देश दिए हैं। निर्देश में कहा गया है कि खेल प्रतियोगिता का कलेंडर घोषित कर दिया है, कलेंडर के अनुरूप खेलों को भव्यता के साथ आयोजन सुनिश्चित करें। राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के सभी जिला व छसबल रेंज की टीमों के साथ पुलिस मुख्यालय की टीम भाग लेगी। खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु आयोजन समिति निर्धारित की गई हैं, जो निर्धारित किये गये माह के अनुरूप आयोजन तिथियों का निर्धारण स्वयं करते हुये प्रतियोगिता को भव्यता के साथ सम्पन्न करायेंगे। छत्तीसगढ़ के सभी जिला व छसबल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक/उप पुलिस महानिरीक्षक को निर्धारित किये गये कैलेण्डर के अनुसार आयोजन तिथियों से पूर्व अपनी रेंज टीमें तैयार कराकर एवं आयोजन तिथियों में अपने रेंज की टीमें भाग लेने हेतु सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन का कैलेण्डर 2021-22 निम्नानुसार आयोजित किया जाएगा।
व्हालीबॉल रायपुर
पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन समिति रायपुर, प्रथम पक्षांत अक्टूबर 2021,
बास्केटबॉल दुर्ग, पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन समिति दुर्ग, व्दितीय पक्षांत अक्टूबर 2021,
कबड्डी रायपुर, पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन समिति रायपुर, नवम्बर 2021,
क्रिकेट रायपुर पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन समिति रायपुर दिसंबर 2021,
एथलेटिक्स बिलासपुर पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन समिति बिलासपुर, प्रथम पक्षांत जनवरी 2022,
फूटबॉल रायपुर, पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन समिति रायपुर, व्दितीय पक्षांत जनवरी 2022,
बैडमिंटन दुर्ग पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन समिति दुर्ग, प्रथम पक्षांत फरवरी 2022
हॉकी बिलासपुर पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन समिति बिलासपुर व्दितीय पक्षांत फरवरी 2022,
कुश्ती, वेट लिफ्टिंग एवं बॉडी बिल्डिंग दुर्ग पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन समिति दुर्ग प्रथम पक्षांत मार्च 2022,
बाक्सिंग, जूडो, कराटे, वूशू, ताईक्वांडो दुर्ग, पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन समिति दुर्ग व्दितीय पक्षांत मार्च 2022
उक्त खेलो में भाग लेने वाली रेंज टीमें-
1. रायपुर रेंज
2. बिलासपुर रेंज
3. दुर्ग रेंज
4. सरगुजा रेंज
5. बस्तर रेंज
6. छसबल मध्य रेंज
7. छसबल उत्तर रेंज
8. छसबल दक्षिण रेंज
9. पुलिस मुख्यालय
राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता की आयोजन समितियॉ
1. रायपुर में निर्धारित खेल प्रतियोगिता हेतु -
अध्यक्ष - पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज
सदस्य - पुलिस अधीक्षक रायपुर
सेनानी 3 री वाहिनी छसबल अम्लेश्वर
सेनानी 4थी वाहिनी छसबल माना
2. बिलासपुर में निर्धारित खेल प्रतियोगिता हेतु-
अध्यक्ष - पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज
सदस्य - पुलिस अधीक्षक बिलासपुर
सेनानी 2 री वाहिनी छसबल सकरी बिलासपुर
3. दुर्ग में निर्धारित खेल प्रतियोगिता हेतु -
अध्यक्ष - अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दुर्ग रेंज
सदस्य - पुलिस अधीक्षक दुर्ग
सेनानी 1 ली वाहिनी छसबल भिलाई
सेनानी 7 वीं वाहिनी छसबल भिलाई
Next Story