छत्तीसगढ़

रायपुर में पिस्टल की मैगजीन से केक काटा, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

jantaserishta.com
22 Jan 2025 2:51 PM IST
रायपुर में पिस्टल की मैगजीन से केक काटा, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
x
रायपुर: रायपुर में पिस्टल की मैगजीन से केक काटने का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक युवक अपने जन्मदिन पर सड़क पर खड़े होकर पिस्टल से मैगजीन निकाल रहा है। फिर कैमरे के सामने ही उस मैगजीन से केक काटते नजर आ रहा है। इसके अलावा एक दूसरे वीडियो कॉल में एक युवक बंदूक पकड़कर दूसरे को धमकाते नजर आ रहा है। इस मामले में SSP से शिकायत भी हुई है।
बताया जा रहा है कि ये दोनों वीडियो आजाद चौक इलाके का है। पहला वीडियो पराग इस हियर नाम के इंस्टाग्राम आईडी में अपलोड किया गया है। जिसमें दो युवक केक लेकर खड़े हैं। एक युवक ने हाथ में पिस्टल पकड़ी हुई है और वह मैगजीन निकाल रहा है। फिर उसने मैगजीन से ही केक को काटा। इस दौरान पीछे एक लड़का स्काई शॉट को हाथों में लेकर फोड़ रहा है। जो जानलेवा है।
गायत्री दुबे नाम की महिला ने रायपुर SSP डॉ.लाल उम्मेद सिंह को शिकायत दी। जिसमें उन्होंने बताया कि उसके बेटे ओम दुबे को वीडियो कॉलिंग कर इंस्टाग्राम में अरुण यादव नाम की युवक ने धमकी दी है। अरुण ने पिस्टल दिखाकर हत्या की धमकी दी है। अरुण आदतन बदमाश है जो कई बार जेल जा चुका है। उन्होंने आगे कहा कि उनका बेटा भी जेल जा चुका है, जहां उस पर इसी शख्स ने हमला करवाया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story