छत्तीसगढ़
CAF अधिकारी की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, नेशनल हाईवे की घटना
Nil dhankar
21 May 2023 12:28 PM IST

x
छग
रायपुर। छत्तीसगढ़ आर्म्ड फ़ोर्स के उप महानिरीक्षक बीएस ध्रुव की कार हादसे का शिकार हो गई हैं। इस सड़क हादसे में बीएस ध्रुव को चोट नहीं पहुंची हैं, वे सुरक्षित बताये जा रहे हैं। जबकि ड्राइवर घायल हुआ हैं। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 30 की बताई जा रही हैं।
जानकारी के मुताबिक़ सीएएफ के डीआईजी बीएस ध्रुव अपनी कार से जगदलपुर से रायपुर की तरफ जा रहे थे। कार की रफ़्तार तेज थी, इसी दौरान एक बाइक सवार से उनकी कार की टक्कर हो गई। पूरी घटना रा.रा. 30 में दशमेश ढाबा के पास की बताई जा रही हैं। इस ठोकर में बाइक सवार और कर चालक दोनों घायल हुए हैं।
Next Story





