छत्तीसगढ़

CAF अधिकारी ने किया पीएसओ को सस्पेंड, गिरफ्तार

Nilmani Pal
19 Sep 2022 4:07 AM GMT
CAF अधिकारी ने किया पीएसओ को सस्पेंड, गिरफ्तार
x
छग

खैरागढ़। राजा स्व. देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी विभा सिंह के पीएसओ ने शनिवार रात जमकर उत्पात मचाया। ढाबे में खाना खाने के दौरान कुछ युवकों से हुआ विवाद देर रात तक चला। मारपीट के दौरान पीएसओ के गन से गोली भी चली। मामले में पुलिस ने पीएसओ ईश्वर सिंह सहित दो पक्षों के 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की सूचना के बाद सीएएफ के अफसर ने पीएसओ को सस्पेंड कर दिया है। विवाद की शुरुआत खैरागढ़ के धरमपुरा में मौजूद ढाबा से हुई।

यहां शिव मंदिर रोड में रहने वाले देवा सिंह राजपूत, विक्की राजपूत, हेमंत रजक और रिजवान उर्फ लक्की सोलंकी खाना खाने गए थे। रात करीब 11 बजे ढाबा में विभा सिंह का पीएसओ ईश्वर सिंह अपने साथी मृणाल सिंह के साथ पहुंचा। ढाबा में खाने के दौरान किसी बात को लेकर ईश्वर सिंह और देवा के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों का विवाद इतना बढ़ा कि पीएसओ ईश्वर सिंह ने अपनी गन लोड कर डाली और देवा के सीने में टिका दिया।

कुछ देर गाली गलौज के बाद मामला शांत हुआ और सभी वहां से लौट गए। लेकिन रात में विवाद और बढ़ गया। पुलिस ने बताया कि ढाबा में दोनों पक्षों का विवाद शांत हो गया। इसके बाद देवा और उसके साथी जय स्तंभ चौक के पास आ गए। जहां पीछे से ईश्वर सिंह और मृणाल सिंह पहुंचे। यहां दोनों पक्षों के बीच फिर धक्का मुक्की और मारपीट हुई। जहां एक बार फिर पीएसओ ईश्वर सिंह ने पिस्टल तान दी। कुछ देर बाद देवा अपने साथियों को लेकर मृणाल सिंह के घर के बाहर जमातपारा पहुंच गया। जहां दोनों पक्ष एक बार फिर भिड़ गए। यहीं मारपीट के दौरान गोली चल गई। हालाकि यह गोली किसी को भी नहीं लगी। पुलिस ने कारतूस का खोखा भी बरामद किया है। मामले में अभी जांच जारी है।


Next Story