छत्तीसगढ़

CAF जवान सटोरियों से करता था वसूली, पुलिस ने किया इस रैकेट का भंडाफोड़

Nil dhankar
12 Aug 2023 10:42 AM IST
CAF जवान सटोरियों से करता था वसूली, पुलिस ने किया इस रैकेट का भंडाफोड़
x
छग

भिलाई। महादेव बुक पर दुर्ग के भिलाई नगर की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महादेव एप के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में CAF जवान सहित 6 को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा करोड़ों रुपए का ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का भंडाफोड़ किया गया है। पैनल चलाने की जानकारी भिलाई शहर के नेहरूनगर में मिली थी। सुपेला की पेट्रोलिंग टीम ने घेराबंदी कर CAF जवान सहित 6 को रंगे हाथ पकड़ा। सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।

दरअसल, दुर्ग के भिलाई शहर में नेहरूनगर क्षेत्र में ऑनलाइन महादेव बुक आईडी सट्टा चलाया जा रहा था। CAF का जवान दोस्त को लेकर आधीरात सट्टे की वसूली करने नेहरूनगर ऑफिस में पहुंचा था। फिर वहां प्रार्थी ने 112 में फोन किया। सुपेला की पेट्रोलिंग टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों पकड़ा, जिनमें CAF जवान सहित 6 को गिरफ्तार किया गया। उन आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। सभी आरोपियों पर अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Next Story