छत्तीसगढ़

CAF जवान ने की अशांति फैलाने की कोशिश, निलंबित

Nilmani Pal
18 Jun 2023 5:20 PM IST
CAF जवान ने की अशांति फैलाने की कोशिश, निलंबित
x
छग

सुकमा। धर्म को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की वजह से हिन्दू संगठनों में आक्रोश देखने को मिला। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव मंडल ने हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक ली और विभागीय कार्यवाही की बात कही है। इतना ही नहीं आरोपी सीएएफ के आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल, सुकमा में किसी व्यक्ति ने को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए फेसबुक पर पोस्ट किया था। जिसके बाद यह खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। जैसे ही इस बात सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस ने आरोपी की पहचान करने की कोशिश की, जिसमें पाया गया है कि, CAF बटालियन का जवान शेक अली असली आरोपी है। इस बात की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों ने दी थी। इसी आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सीएएफ के आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इसके आगे की कार्रवाई विभागीय नियमों के मुताबिक की जाएगी।

Next Story