छत्तीसगढ़

CAF जवान की मौत, i20 कार ने रौंदा

Nilmani Pal
16 Feb 2026 4:40 PM IST
CAF जवान की मौत, i20 कार ने रौंदा
x
छग

बालोद। जिले में सड़क हादसे में 14वीं बटालियन में पदस्थ जवान की मौत हो गई। दरअसल, यह घटना बीती रात डौंडीलोहारा नगर के पुराना अस्पताल पास की है। मिली जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की आई-20 कार ने जवान को बुरी तरह रौंदा और 200 मीटर से अधिक तक सड़क पर घसीटा। जिससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई। आपको यह भी बता दें कि, कार में दो से अधिक लोग सवार थे।

वहीं आरोपियो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह हादसा राजनांदगांव पासिंग सफेद रंग की आई-20 कार से हुआ। यह पूरी घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्रांतर्गत डौंडीलोहारा नगर के पुराना अस्पताल के पास की है। फिलहाल, डौंडीलोहारा पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Next Story
null