छत्तीसगढ़

CAF के प्रधान आरक्षक हुए रिटायर, एसपी ने दी बधाई

Nilmani Pal
2 April 2024 3:14 AM GMT
CAF के प्रधान आरक्षक हुए रिटायर, एसपी ने दी बधाई
x

जांजगीर। प्रधान आरक्षक महेन्द्र कुमार जाट को आईपीएस राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी। बटालियन मुख्यालय प्रशासनिक भवन के सभाकक्ष में राजेश कुमार अग्रवाल ( भा०पु० से०), सेनानी, 11वीं वाहिनी, छसबल, पुटपुरा, जांजगीर-चाम्पा, मनोज राजपूत, सहायक सेनानी, रामलाल जांगडे, कंपनी कमाण्डर, प्यारे लाल सूर्यवंशी, सूबेदार-अ, अनुप सिंह, बटा0-सूबेदार, मनोहर लाल, उनि एमटी, सीता यादव, साथी प्रधान आरक्षक, आरक्षक के उपस्थिति में प्रधान आरक्षक महेन्द्र कुमार जाट को सेवानिवृति पर विदाई दी गयी।

इस अवसर पर सेनानी राजेश कुमार अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत प्रधान आरक्षक महेन्द्र कुमार जाट भारतीय सेना से सेवानिवृत होकर वर्ष 2005 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए । इन्होंने अपने ज्ञान व अनुभव से सदैव वाहिनी को लाभान्वित किया तथा अपने कार्यस्थल में स्वस्थ्य एवं निष्पक्ष कार्यदशाएं कायम कर साथी जवानों के साथ आपसी सामंजस्य एवं सहयोग से कार्य सम्पादित किया। अंत में उन्होंने सेवानिवृत प्रधान आरक्षक के सहपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की।

सेवानिवृत प्रधान आरक्षक महेन्द्र कुमार जाट ने वाहिनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के कर्मचारियो का कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। यहाँ के अधिकारी-कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं एवं किसी कार्य को बोझ समझकर नहीं करते हैं।

Next Story