छत्तीसगढ़

BSNL टावर से केबल चोरी, पुलिस के हाथ लगे दो चोर

Nilmani Pal
22 Nov 2022 5:37 PM IST
BSNL टावर से केबल चोरी, पुलिस के हाथ लगे दो चोर
x

बरमकेला। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में स्थित बरमकेला में चोरी का मामला सामने आया था। जिस पर बरमकेला थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ चारों की धर पकड़ शुरू कर दी। अब पुलिस ने ग्राम पंचायत तौसीर में लगे बीएसएनएल मोबाईल टावर के केबल चोरी मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी वीरेंद्र यादव बरमकेला के वार्ड 9 का निवासी है और उसका साथी बरमकेला थाना क्षेत्र के चनामुड़ा निवासी नरेन्द्र निषाद दोनों ने मिलकर चोरी की थी। दोनों आरोपियों के पास से 30 हजार का केबल व एक मोटर सायकल बरामद किया गया है।

बता दें कि बरमकेला पुलिस ने दोनों आरोपियों पर धारा 379, 34 IPC के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इसके बाद थाना प्रभारी रूपेंद्र नारायण साय ने बताया कि क्षेत्र में हुई और चोरियों के मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ा लिया जाएगा। थाना प्रभारी रूपेंद्र नारायण साय ने कहा कि अवैध शराब, जुआ- सट्टा पर भी जल्द ही लगाम लगेगी।

Next Story