छत्तीसगढ़
साय मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह कल, प्रदेश के बड़े नेता होंगे शामिल
Shantanu Roy
19 Aug 2025 9:40 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। लंबे राजनीतिक इंतजार के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की तस्वीर साफ हो गई है। राजभवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक गुरु खुशवंत और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव को मंत्री बनाया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह 20 या 21 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल दिल्ली प्रवास पर 24 अगस्त तक रहेंगे और 25 अगस्त को रायपुर वापस आएंगे रहेंगे। जिसकी वजह से वो इस शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का हिस्सा नहीं हो पाएंगे।
विशेष कार्ड का वितरण
समारोह के लिए विशेष आमंत्रण कार्ड तैयार किए जा रहे हैं। देर रात तक इनका वितरण भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और शासकीय अधिकारियों को किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार पत्रकारों को कार्यक्रम में निमंत्रण नहीं दिया गया है। केवल पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक और चुनिंदा मेहमान ही समारोह का हिस्सा बनेंगे।
शपथ समारोह में पत्रकारों को नहीं बुलाया गया
सूत्रों के अनुसार इस बार राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पत्रकारों को निमंत्रण नहीं दिया गया है। केवल पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक और चुनिंदा मेहमान ही इसमें शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार सोमवार देर रात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से तीनों विधायकों ने मुलाकात की थी। इसी मुलाकात के बाद उनके नामों पर अंतिम मुहर लगी। पार्टी हाईकमान की सहमति मिलने के बाद यह तय हो गया है कि अब वे राज्य मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। केवल मीडिया की न्यूज़ ANI को ही निमंत्रण दिए जाने की सूचना है।
14 मंत्रियों का फार्मूला
वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार में 13 मंत्री शपथ ले चुके हैं। संवैधानिक प्रावधानों के तहत 90 सदस्यीय विधानसभा में अधिकतम 15% यानी 13.5 मंत्री बनाए जा सकते हैं। हरियाणा की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ में भी 14 मंत्रियों का फार्मूला लागू किया जा रहा है। इसी कारण तीन नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया जा रहा है।
क्षेत्रीय संतुलन और संगठन की रणनीति
इन तीन विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने के पीछे भाजपा का उद्देश्य क्षेत्रीय संतुलन साधना है।
राजेश अग्रवाल के आने से सरगुजा संभाग को प्रतिनिधित्व मिलेगा।
गुरु खुशवंत मध्य छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
गजेंद्र यादव के जुड़ने से दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र को भी प्रतिनिधित्व मिलेगा।
इससे भाजपा संगठनात्मक और राजनीतिक दोनों ही दृष्टिकोण से मजबूत होगी। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि इससे क्षेत्रीय असंतुलन दूर होगा और चुनावी रणनीति को मजबूती मिलेगी।
सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल
राजभवन में होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि समारोह को शांतिपूर्ण और सफल तरीके से संपन्न कराया जाए। प्रवेश द्वारों पर सख्त चेकिंग और वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इन तीनों के नामों का फाइनल मानकर ही मीडिया में खबर लीक हुई है। अपुष्ट जानकारी के अनुसार देर रात तक बड़े जोर आजमाइश करने की संभावना है।
कार्यकर्ताओं में उत्साह और जश्न
तीनों विधायकों के मंत्री बनाए जाने की खबर जैसे ही उनके क्षेत्रों में पहुंची, समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। जगह-जगह ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया और मिठाइयां बांटी गईं। समर्थकों का कहना है कि यह निर्णय भाजपा संगठन को नई ऊर्जा देगा। यह मंत्रिमंडल विस्तार भाजपा के लिए सिर्फ संगठनात्मक मजबूती ही नहीं, बल्कि भविष्य के चुनावों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। तीनों क्षेत्रों में भाजपा को और मजबूती मिलेगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला पार्टी के रणनीतिक दृष्टिकोण को दर्शाता है। इस प्रकार, राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत और गजेंद्र यादव का मंत्रिमंडल में शामिल होना छत्तीसगढ़ की राजनीति में नया अध्याय साबित होगा।
Tagsशपथ ग्रहण समारोहOath Ceremonyमंत्रिमंडल विस्तारCabinet Expansionमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायCM Vishnudev Saiराजभवन रायपुरRaj Bhavan Raipurभाजपा विधायकBJP MLAsराजेश अग्रवालRajesh Agrawalगुरु खुशवंतGuru Khushwantगजेंद्र यादवGajendra Yadavसरगुजा संभागSarguja Divisionआरंग विधानसभाArang Constituencyदुर्ग जिलाDurg Districtमंत्री पद की शपथOath of Ministerक्षेत्रीय संतुलनRegional Balanceसंगठनात्मक रणनीतिOrganizational Strategyसुरक्षा व्यवस्थाSecurity Arrangementsराजनीतिक समीकरणPolitical Equationsभाजपा हाईकमानBJP High Commandआमंत्रण कार्डInvitation Cardsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





