छत्तीसगढ़
कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने दूधाधारी मंदिर में किए श्रीराम दरबार के दर्शन
Shantanu Roy
25 Aug 2025 5:30 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक दूधाधारी मंदिर, मठपारा में पहुंचकर श्रीराम दरबार के दर्शन और पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।
पूजन के बाद मंत्री गजेंद्र यादव ने दूधाधारी मठ के महंत पूज्य श्री राम सुंदरदास जी से आशीर्वाद लिया और मंदिर की आध्यात्मिक व ऐतिहासिक महत्ता पर विचार-विमर्श भी किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपरा और आध्यात्मिक धरोहर राज्य की संस्कृति की पहचान है और इन्हें संजोकर रखना सभी का दायित्व है।
दर्शन के बाद मंत्री यादव ने मंदिर प्रांगण में उपस्थित स्कूली बच्चों से मुलाक़ात की। बच्चों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया, वहीं मंत्री ने भी बच्चों का स्नेहपूर्ण अभिनंदन स्वीकार करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और देश-प्रदेश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की भीड़ रही। लोगों ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
Tagsरायपुरदूधाधारी मंदिरकैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादवश्रीराम दरबार दर्शनपूजन-अर्चनमहंत राम सुंदरदासस्कूली बच्चे मुलाक़ातछत्तीसगढ़ धार्मिक धरोहरराज्य की सुख-समृद्धि कामनामठपारा मंदिरRaipurDudhdhari TempleCabinet Minister Gajendra YadavShri Ram Darbar DarshanworshipMahant Ram Sundardasschool children meetingChhattisgarh religious heritagewish for happiness and prosperity of the stateMathpara Templeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





