छत्तीसगढ़

कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने हस्तशिल्प कारीगरों से मुलाकात

Shantanu Roy
11 Oct 2025 10:03 PM IST
कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने हस्तशिल्प कारीगरों से मुलाकात
x
छग
Baigindih. बैगिनडीह। कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने आज बैगिनडीह में स्थित हस्तशिल्प कारीगर परिवारों से भेंट कर उनके द्वारा निर्मित पारंपरिक उत्पादों का अवलोकन किया और बाजार में उनकी स्थिति के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर मंत्री गजेंद्र यादव ने कारीगर परिवारों से बातचीत करते हुए उनकी पीढ़ियों से चली आ रही परंपरागत कला को संरक्षित रखने और रोजगार सृजन के तरीकों पर चर्चा की। कारीगर परिवारों ने मंत्री को बताया कि वे अपनी पारंपरिक कला के माध्यम से आजीविका कमाते हैं और पीढ़ी-दर-पीढ़ी यह कला उन्हें विरासत में मिली है। उन्होंने कहा कि बाजार में उत्पादों की मांग बढ़ाने और बिक्री के अवसर सृजित करने के लिए सरकारी पहल और समर्थन की आवश्यकता है।


मंत्री गजेंद्र यादव ने इस अवसर पर कारीगरों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार उनकी परंपरागत कला और हस्तशिल्प को संरक्षित रखने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार स्थानीय कारीगरों के उत्थान, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन के लिए सतत प्रयास कर रही है। इस मौके पर मंत्री ने कारीगरों से अपील की कि वे अपनी कला के विकास और गुणवत्ता में सुधार लाएं, ताकि उनके उत्पाद बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धात्मक बन सकें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम, विपणन सहायता और वित्तीय सहायता मुहैया कराई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री गजेंद्र यादव ने कारीगर
परिवारों
के उत्पादों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

उन्होंने उनके उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि यह कला न केवल सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह स्थानीय आर्थिक विकास में भी योगदान देती है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष =जगन्नाथ पनिग्राही, जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक और पूर्व विधायक केरा बाई मनहर सहित अन्य वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उपस्थित नेताओं ने भी कारीगरों के उत्थान और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए सरकार के प्रयासों का समर्थन किया। कार्यक्रम में यह भी चर्चा हुई कि स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने और स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने के लिए सामुदायिक और ऑनलाइन प्लेटफार्मों के माध्यम से बिक्री के अवसर बढ़ाए जाएं। मंत्री ने कहा कि जनता का सहयोग और जागरूकता भी इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Next Story