छत्तीसगढ़

अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया होंगे मुख्य अतिथि

Nilmani Pal
20 Jun 2023 10:41 AM GMT
अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया होंगे मुख्य अतिथि
x

महासमुन्द। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 21 जून बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा महासमुन्द जिले के लिए जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंन्त्री डॉ शिव कुमार डहरिया को नामांकित किया गया है। 21 जून को जिला स्तरीय योग अभ्यास शासकीय आदर्श बालक हाईस्कूल मैदान ,महासमुन्द में सुबह 7 से 8 बजे तक आयोजित किया गया है।

कलेक्टर प्रभात मलिक ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए अधिकारियों को ज़िम्मेदारी सौंपी है। कार्यक्रम के ज़िला नोडल अधिकारी एसडीएम महासमुंद होंगे। सहायक नोडल अधिकारी सीईओ जनपद पंचायत महासमुंद एवं तहसीलदार महासमुंद होंगे। उप संचालक समाज कल्याण समन्वयक का कार्य देखेंगे। इसके अलावा अन्य संबंधित अधिकारियों को अलग-अलग ज़िम्मेदारी दी गयी है। कलेक्टर ने सभी तैयारियाँ समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए है। इस वर्ष का थीम ’’एक विश्व एक स्वास्थ्य“ एवं ’’हर घर आंगन योग“ रखा गया है। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को पत्र जारी कर योगाभ्यास के संदेश को प्रोत्साहित करने के लिए ग्राम पंचायतों एवं नगर पंचायतों,पर्यटन स्थलों में अधिक से अधिक संख्या में सामान्य योग अभ्यास व योगासनों का अभ्यास एवं प्रदर्शन कराने कहा है। कलेक्टर ने स्वस्थ जीवन के लिए योगाभ्यास अपनाने तथा योग दिवस पर सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधिगण,गणमान्य नागरिकों सहित आमजनों से योगाभ्यास में शामिल होने की अपील की है।

Next Story