छत्तीसगढ़
साय कैबिनेट की बैठक आज, लिए जा सकते हैं कई बड़े निर्णय
jantaserishta.com
12 March 2025 8:19 AM IST

x
फाइल फोटो
रायपुरः छत्तीसगढ़ में आज साय कैबिनेट की बैठक होगी। सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में शाम 6 बजे से शुरू होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
बता दें कि पिछली बैठक बजट से एक दिन पहले हुई थी। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए थे। अंग्रेजी शराब पर लगने वाला 9.5% आबकारी शुल्क खत्म किया गया था। तय किया गया था कि साल 2025-26 की आबकारी नीति साल 2024-25 की तरह ही होगी। सरकार ने सरकारी परिसरों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए लोक परिसर (बेदखली) संशोधन विधेयक-2025 को मंजूरी दी थी। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में लंबित मामलों के तेजी से निपटारे के लिए एक नया सदस्य पद सृजित किया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





