
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् ( केबिनेट ) की बैठक बुधवार को पूर्वान्ह 11.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।
यह भी पढ़े
नवा रायपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राखी में प्रदेश के पहले अंतरिक्ष केंद्र का शुभारंभ हुआ है। भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरिक्ष केंद्र का उद्घाटन किया है। इस मौके पर देश के जाने-माने अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने बच्चों से बातचीत की और अंतरिक्ष से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। छात्रों में उन्हें देखने और सुनने को लेकर खास उत्साह नजर आया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह अंतरिक्ष केंद्र छत्तीसगढ़ के बच्चों के लिए नए सपनों का रास्ता खोलेगा। उन्होंने कहा कि अब राज्य के विद्यार्थी भी अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक को पास से समझ सकेंगे और इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे।





