छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार 25 फरवरी के बाद

Nilmani Pal
20 Feb 2025 9:16 AM IST
छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार 25 फरवरी के बाद
x

रायपुर. सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे पर हैं. वे आज सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. बता दें कि बुधवार को सीएम साय ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी. सीएम के दिल्ली दौरे पर होने से छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा फिर तेज हो गई है.

सूत्रों की मानें तो बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव मंत्री पद की शपथ लेंगे. मंत्रिमंडल में शामिल होने की रेस में पूर्व कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, अमर अग्रवाल , राजेश मूणत और अजय चंद्राकर का नाम भी शामिल है. इनके अलावा कुछ मंत्रियों के पोर्टफोलियो बदलने की भी चर्चा है.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर.

Next Story