छत्तीसगढ़

सरपंच को पत्र लिखकर युवक ने की पत्नी ढूंढने की मांग, कहा - परेशान हूँ

Nil dhankar
31 May 2022 2:57 PM IST
सरपंच को पत्र लिखकर युवक ने की पत्नी ढूंढने की मांग, कहा - परेशान हूँ
x
छग

जांजगीर चांपा। जिले के एक युवक ने अपनी शादी के लिए सीधे सरपंच को ग्राम चौपाल के दौरान चिट्ठी लिख डाली। मामला जांजगीर जिले के पामगढ़ इलाके के भैंसो गांव का है। यहां रहने वाले गोविंद कश्यप नाम के युवक ने जनचौपाल में एक ऐसा एप्लिकेशन दिया है, जो चर्चा का विषय है। गोविंद कश्यप ने अपने आवेदन में ग्राम सरपंच से कहा है कि उसकी कोई पत्नी नहीं है और इस वजह से उसे काफी परेशानी होती है। उसने आवेदन में कहा है कि उसे खाना बनाने और कपड़ा धोने में काफी परेशानी होती है।

इसलिए पंचायत उसके लिए पत्नी ढूंढकर उसकी शादी कराए। गांव के जनचौपाल में सैकड़ों आवेदन के बीच जब अफसरों को गोविंद कश्यप का ये आवेदन मिला। तो वे भी हैरान रह गए। देखना ये है कि अब गांव की पंचायत और जनचौपाल लगाने वाले अफसर इस युवक की डिमांड कैसे पूरी करते हैं।


Next Story