छत्तीसगढ़

चौकीदार को बांधकर बदमाशों ने की आटो पार्ट्स दुकान में चोरी, ले गए 50 लाख का सामान

Nil dhankar
30 Dec 2022 2:15 PM IST
चौकीदार को बांधकर बदमाशों ने की आटो पार्ट्स दुकान में चोरी, ले गए 50 लाख का सामान
x

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कवर्धा में ट्रांसपोर्ट नगर के आटो पार्ट्स दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने शिव आटो पार्ट्स की दुकान से 40 से 50 लाख के सामानों की चोरी कर ली है। दो मिनी ट्रक में चोर सामान भरकर ले गए। बताया जा रहा है कि चोरों ने चौकीदार के हाथ पैर बांधकर इस अनोखी चोरी को अंजाम दिया। कवर्धा के ट्रांसपोर्ट नगर की यह घटना है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रांसपोर्ट नगर में एक आटो पार्ट्स की दुकान में चोर शटर का ताला तोड़कर अन्दर घुस गए। इसके बाद दुकान में रखे सामान को दो मिनी ट्रक में भर कर ले गये। बताया जा रहा है कि चोरों ने लगभग 40 से 50 लाख के सामानों की चोरी कर ली है। इसके बाद सूचना मिलने पर पहुंचे दुकान मालिक ने पुलिस को इस घटना से अवगत कराया। दुकान मालिक ने कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।


Next Story